दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंच रही हाईवे पेट्रोलिंग, यातायात नियमों का पालन करने ग्रामीणों को दी जा रही समझाइश  

454

धमतरी | पुलिस अधीक् बी. पी. राजभानु द्वारा यातायात के बढ़ते दबाव और राष्ट्रीय राजमार्गों व मुख्य मार्गो में हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हाईवे पेट्रोलिंग एवं उसमें संलग्न कर्मचारियों को सतत पेट्रोलिंग करते हुए निगरानी रखने निर्देशित किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन व उप पुलिस अधीक्षक अजाक.यातायात श्रीमती सारिका वैद्य के दिशा निर्देश में तीनों हाईवे पेट्रोलिंग वाहन अपने निर्धारित रूट में लगातार पेट्रोलिंग करते हुए किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर अल्पतम समय में मौके पर पहुंचकर जरूरतमंद एवं सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की आवश्यक मदद कर रही है।वरिष्ठ अधिकारियों एवं हाईवे पेट्रोलिंग वाहन में संलग्न कर्मचारियों द्वारा समय-समय पर आमजनों से मिलकर यातायात नियमों की जानकारी देकर प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है।

इसी परिप्रेक्ष्य में थाना केरेगांव क्षेत्रांतर्गत ग्राम कुकरेल में उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती सारिका वैद्य, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुश्री रागिनी तिवारी, यातायात प्रभारी श्रीमती सत्यकला रामटेके एवं थाना प्रभारी केरेगांव एच.एस. नेताम द्वारा हाईवे पेट्रोलिंग 2 के स्टाफ के साथ हाईवे पेट्रोलिंग से संबंधित जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत  ग्रामवासियों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए हेलमेट पहनकर दो पहिया वाहन चलाने, सीट बेल्ट लगाकर चार पहिया वाहन चलाने, वाहन चलाते समय समस्त दस्तावेज अपने साथ रखने तथा हाईवे पेट्रोलिंग की उपयोगिता एवं उसके द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में बताकर उनके मार्ग में चलने वाली हाईवे पेट्रोलिंग 2 का मोबाइल नंबर 94791-92468 देकर पांपलेट वितरण किया गया। साथ ही उनके आसपास किसी प्रकार की घटना, दुर्घटना होने पर तत्काल सूचना देने समझाइश दी गई  तथा सड़क सुरक्षा मित्र के संबंध में बताकर सहयोग करने प्रेरित किया गया।  जागरूकता कार्यक्रम में ग्राम कुकरेल के ग्रामीण तथा आसपास के लोग एवं हाईवे पेट्रोलिंग 2 के कर्मचारी, शक्ति टीम व थाना केरेगांव के कर्मचारी  उपस्थित रहे। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश में जबसे हाईवे पेट्रोलिंग अपने रूट में लगातार पेट्रोलिंग कर रही है तबसे सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों एवं जरूरतमंदों को समय पर आवश्यक मदद मिल रही है। साथ ही हाईवे पेट्रोलिंग के कार्यों का अच्छा प्रतिसाद भी आम लोगों से मिल रहा है