
आरोपीगणों से मादक पदार्थ गांजा 1.790 कि.ग्रा.कीमती 8450/-रूपये,प्रयुक्त मो०सा० कीमती 40000/-रूपये जुमला कीमती48450/-रूपये किया गया जप्त
इसी तारतम्य में दुगली पुलिस द्वारा गांजा तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही किया गया।
धमतरी | 21 अक्टूबर मुखबिर से सूचना मिली की तीन व्यक्ति सिहावा गट्टासिल्ली मार्ग से अवैध मादक पदार्थ गाजा लेकर धमतरी की ओर जा रहे हैं की सूचना पर थाना प्रभारी दुगली रमेश साहू एवं हमराह स्टाफ द्वारा बेथवापथरा फॉरेस्ट नाका थाना दुगली में घेराबंदी कर पकड़कर आरोपी गणों से पूछताछ करने पर टाल मटोल करते रहे,जब उनका तलाशी लिया गया उस दौरान उनके कब्जे से मादक पदार्थ गांजा कुल 1.790 किलोग्राम कीमती 8450/- एवं बिना नंबर की मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स 40000/- जुमला ₹48450/- को मौके पर समक्ष गवाहों के विधिवत जप्त कर वैधानिक कार्यवाही कर आरोपियों के विरुद्ध थाना दुगली में अप.क्र.16/22 धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट कायम किया जाकर आरोपियों को न्यायिक रिमांड में जेल भेजा जाता है।

जप्त मसरुका-
1. मादक पदार्थ गांजा 1.790 किलोग्राम कीमती 8450/-रूपये
2. बिना नंबरी मो०सा० एचएफ डीलक्स कीमती 40000/-रूपये
जुमला कीमती 48450/-रूपये
गिरफ्तार आरोपीगण –
1. सैयद साहिल उर्फ मोंटी पिता सैयद फिरोज उम्र 24 वर्ष
2. अर्जुन उर्फ पोहा यादव पिता परस यादव उम्र 19 वर्ष
3. परमानंद उर्फ भुनु साहू पिता संजय साहू उम्र 22 वर्ष
सभी सकीनन पानी टंकी विंध्यवासिनी वार्ड गड्ढा पारा थाना सिटी कोतवाली धमतरी
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनि रमेश साहू सऊनि देवनाथ सिन्हा प्रधान आरक्षक राजेश चंद्राकर आरक्षक जगदीश ध्रुव सेवक रंगारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही |






