व्यापारी एकता पैनल का दीपावली मिलन समारोह

387

दीपावली मिलन समारोह में व्यापारी एकता पैनल का चुनावी प्रचार -प्रसार अध्यक्ष पद  के प्रत्याशी योगेश अग्रवाल ने व्यपारियो से माँगा आशीर्वाद 

धमतरी | आमापारा स्थित  पूज्य पंचायत  सिन्धी  धर्मशाला में  व्यापारी  एकता पैनल  धमतरी  के तत्वाधान में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया | समारोह में रायपुर से व्यापारी  एकता पैनल  के वर्तमान अध्यक्ष श्रीचन्द सुन्दरानी एवं अध्यक्ष पद  के प्रत्याशी योगेश अग्रवाल भी पहुंचे थे | सभी ने एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि  कोरोनाकाल  में  पूरे प्रदेश के व्यापारियों ने शासन – प्रशासन के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर काम किया | इस विषम परिस्थति में  व्यापारियों ने गरीब कमजोर तबके के लोगों को राशन सामग्री बांटी | जनहित में व्यापारियों ने खुले हाथ से लोगों की मदद की | 

कार्यक्रम की  शुरुआत में रायपुर से पहुंचे  अतिथियों  का  पुष्पमाला  से स्वागत किया गया |कार्यक्रम को  संबोधित करते हुए अर्जुन जसवानी ने कहा कि व्यापारी  एकता पैनल  धमतरी  को ओर से  दीपावली  मिलन समारोह का आयोजन किया गया है |इसके अलावा  चुनाव प्रचार का  कार्यकम भी आयोजित है | उन्होंने आगे कहा कि  छत्तीसगढ़  चेंबर ऑफ़  कॉमर्स  हमेशा व्यापारियों के हित के लिए  खड़ा है | व्यापारियों  के पास कोई भी समस्या  या परेशानी आती है तो  इस संस्था  ने सदैव मदद की है | उन्होंने आगे कहा कि योगेश अग्रवाल  व्यापारी  एकता पैनल  की  ओर से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे है | योगेश अग्रवाल ने सामाजिक  दायित्वों के अलावा व्यापारियों के सुख दुःख  में सदा सहभागिता निभाई है | विवेकशीलता से हर काम आसान  हो जाता है | उन्होंने आगे कहा कि  प्रदेश में छत्तीसगढ़  चेंबर ऑफ़  कॉमर्स  का फिर से  झंडा  लहराना है |

अनिल अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़  चेंबर ऑफ़  कॉमर्स  के बारे में अफवाह  फैलाई  जा रही है कि इस संस्था का राजनीतिकरण  हो गया है | लेकिन ये बातें  पूरी तरह गलत है| इन अफवाहों से बचे |योगेश अग्रवाल ने हमेशा  व्यापारियों के  हित के बारे में  काम किया है | उन्होंने धमतरी के व्यापारियों से  एकमत होकर एकता पैनल के प्रत्याशी को जिताने की अपील की है |

धमतरी  जिला अध्यक्ष  नरेन्द्र  रोहरा ने  “जय  व्यापार ” से   संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि व्यापारी  एकता पैनल  धमतरी  की तरफ से  दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है | इस कार्यक्रम में  धमतरी- रायपुर  से पदाधिकारी पहुंचे है|  उन्होंने आगे कहा कि  योगेश  अग्रवाल ने व्यापारियों  के हित  के लिए  हमेशा सामने आये है | श्री अग्रवाल ने  पूरे  प्रदेश  में  राइस  मिल का  नेतृत्व  भी किया है | उन्हें व्यापारियों को  समय समय में  आने वाली  परेशानी  का  भी  ख्याल है | इससे वे पूरी तरह वाकिफ है | उन्होंने आगे कहा कि  कोरोना  काल  में  धमतरी के व्यापारियों ने  जनहित के कार्य में  बढ़ चढ़कर अपना हाथ  बंटाया | यहाँ के व्यापारी  एकता  पैनल को अपना समर्थन देंगे |

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी योगेश अग्रवाल ने दिवाली पर्व की बधाई  देते हुए कहा कि श्रीचंद  सुन्दरानी के नेतृत्व  में 1992 से  व्यापारियों  के हित  के लिए  संघर्ष  करते आ रहा हूँ |  मैं  विभिन्नपदों पर रहकर अपनी जिम्मेदारी का  भलीभांति  निर्वहन किया | श्री सुन्दरानी ने मुझे अध्यक्ष पद का   नेतृत्व   करने  की  जिम्म्देदारी  सौपी है और  इसके लिए  मैं  आप सभी का आशीर्वाद  लेने आया हूँ | उन्होंने आगे कहा कि वह  लगातार व्यापारियों की  परेशानी से शासन प्रशासन  को अवगत कराते रहे है |व्यापारियों के हक के लिए  मुझे जिन  मोर्चों तक जाना पड़े मैं हमेशा  तैयार हूँ | उन्होंने आगे कहा कि व्यापार प्रदेश की ताज होता है |  कोरोना काल में व्यापारियों ने खुले हाथ से गरीब लोगों की मदद की है | व्यापारियों को अब डरने की जरूरत नही है | उन्हें सभी जगह सम्मान मिलना चाहिए | श्री सुन्दरानी ने व्यापारियों का सम्मान  देश  व प्रदेश में बढ़ाया है | एकता पैनल ने प्रदेश के व्यापार को  बढ़ाया है | उन्होंने आगे कहा कि  बड़ी बड़ी कंपनियां, ऑन  लाइन  कम्पनियां  यहाँ के व्यापार  को  चट  करने में तुली  है | इससे हमे  बचना होगा | इसके विरोध के लिए व्यापारियों को आगे आने होगा | नए  व्यापारी को गुमाश्ता  के लिए चक्कर  काटना पड़ता है | व्यापारियों की सुविधा के लिए अलग से सेल  बनाने  की पहल की  जा रही है | जीएसटी  में सुधार के लिए हमने दिल्ली में जाकर  नेताओं से मिले | उन्होंने आगे कहा कि मैं किसी भी राजनीतिक मंच से नहीं हूँ मैं  केवल  व्यापारी एकता मंच से हूँ |राजेश  वासवानी ने कहा कि कोरोना के दौर में अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान पहुंचा | व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा| चुनाव् की घोषणा  होने के बाद कई चौकाने वाले नाम सामने आये | व्यापार का पहला धर्म विश्वास होता है | एकता पैनल व्यापार की  एकता  का परिचायक है | एकता पैनल ने व्यापारियों के हित में  कई कार्य किये | श्रीचन्द  सुन्दरानी  ने  दीपावली पर्व की बधाई  देते हुए कहा कि पिछले आठ महीने से व्यापार जगत को काफी नुकसान हुआ | व्यापारियों ने संयम बनाए रखा|  कोरोना काल में व्यापारियों ने गरीब लोगों की आर्थिक मदद की |चेंबर का चुनाव महत्वपूर्ण  होता है | प्रजातंत्र में चुनाव लड़ने का अधिकार सभी को है  लेकिन उसे नही है जिसने छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स की पीठ पर छुरा घोंपा है | उन्होंने अलग से संस्था बनाई | भीतरघाती का समाज में कोई स्थान नही है | चेंबर को हमारे बुजुर्गों ने बनाया | मुझे सभी समाज का समर्थन मिल रहा है | यह व्यापारी के स्वाभिमान और एकता का चुनाव है | चेंबर ने अधिकारियों के भय को समाप्त किया |उन्होंनेआगे कहा कि मैं राजनीति से जुड़ा लेकिन छत्तीसगढ़  चेंबर ऑफ़  कॉमर्स में  राजनीति को  आने ही नहीं दिया |हमेशा व्यापारी के हित में कार्य किया | उन्होंने आगे कहा कि मैंने व्यापारियों के दर्द को महसूस किया | उनके दुख दर्द को दूर करने  मैंने हक की लड़ाई लड़ी| अधिकारियों के साथ फोटो खिचाने से काम नही चलता |  काम के लिए संघर्ष करना पड़ता है| सरकार किसी भी पार्टी के रहे | हम व्यपारियों  के हित के लिए  पीछे नही हटेंगे | उन्होंने अध्यक्ष पद  के प्रत्याशी योगेश अग्रवाल को अपना समर्थन  देने  की अपील व्यापारियों से की |इस अवसर पर अनिल अग्रवाल प्रदेश मंत्री छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, श्रीचंद सुंदरनी , योगेश अग्रवाल, राजेश वासवानी, विनय बजाज, राधाकृष्ण सुंदरानी, राजू लालवानी , सुदेश  मध्यानी , निलेश बरडिया , राहुल खुबचंदानी, नवल अग्रवाल, अमित अग्रवाल, विजय अग्रवाल,अंकित लाट, नवनीत अग्रवाल, अशोक पारक,योगेश , दिलीप,  नरेन्द्र रोहरा ,विद्यामल, अर्जुन जसवानी, परमालदास, राजू राखेचा, पवन अग्रवाल, महेश वाधवानी, नन्द कुमार  जसवानी , सुरेश  वर्ल्यानी, दिनेश कुमार रोहरा , अशोक अग्रवाल , महेश अग्रवाल , हीरा  नरसिंघानी  समेत बड़ी संख्या  व्यापारी बंधु  मौजूद थे | कार्यक्रम का  संचालन अमृत सुन्दरानी व आभार प्रदर्शन सलज अग्रवाल ने किया |