दीपावली मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं ने दिलाया भरोसा , आगामी सरकार कांग्रेस की फिर बनेगी

445

नगरी |सिहावा विधान क्षेत्र की विधायक व मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष डॉ लक्ष्मी ध्रुव ने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मेल मिलाप करने के लिए सिहावा विश्राम गृह में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया| जिसमें बेलर ब्लाक के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहीं | विधायक ने कार्यकर्ताओं से रुबरु होकर उनका हालचाल जाना |

दीपावली एवं आने वाले देवउठनी पर्व की बधाई देते हुए क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा की व अधूरे विकास कार्यों को पूर्ण करने के लिए क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से आवश्यकतानुसार कार्य कराने की बात कही | कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए ग्रामीणजनों के समक्ष छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाकर एवं शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी देकर  विधानसभा चुनाव तैयारी करने की बात कही | उन्होंने कांग्रेस का परचम लहराने के लिए कार्य योजना बनाकर काम करने पर जोर दिया|

क्षेत्र की विधायक को अपने बीच पाकर कार्यकर्ता  गदगद हुए एवं अपने क्षेत्र व गांव की समस्याओ से विधायक को अवगत कराया गया | कार्यकर्ताओं ने विधायक और कांग्रेस पार्टी को फिर से विजय बनाने का आश्वस्त  किया| मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष कैलाशनाथ प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे |