Home आयोजन दिव्यांग मितानिन बुधयंतीन के घर पंहुची विधायक रंजना, उनके जज्बे को किया नमन

दिव्यांग मितानिन बुधयंतीन के घर पंहुची विधायक रंजना, उनके जज्बे को किया नमन

धमतरी| मितानिन दिवस पर प्रतिवर्ष अपने को जोड़कर मितानिन को सम्मानित करने वाली विधायक रंजना डिपेन्द्र साहू इस वर्ष अपरिहार्य कारणों से सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग नहीं ले  सकी | संघर्ष के दिनों में साथ देकर विधायक के पत्रक पहुंचाने में योगदान को नमन करते हुए विधायक श्रीमती साहू रामसागर पारा वार्ड की दिव्यांग मितानीन बुधयंतीन कुर्रे के घर पहुंचकर उन्हें गले लगाकर मितानीन दिवस पर मितानिनों के प्रति कृतज्ञता का भाव प्रकट किया । मितानीन बुधयंतीन कुर्रे भी काफी भाव-विभोर हो गई ।

विधायक ने मितानिन दिवस की सार्थकता पर प्रकाश डालते हुए कहा है कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में  मितानिन की भूमिका महत्वपूर्ण है| वे समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंच स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाती है| स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के दृष्टिकोण से किया गया कार्य मितानिनों के सहयोग के बगैर अधूरा है। इसमें 12 वर्ष से अनवरत सेवा देने वाली मितानिन कुर्रे ने समाज के सामने अपने कार्यों के बल पर उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किये है। जिसे सम्मानित करने विधायक के साथ नगर निगम पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, सोरिद वार्ड पार्षद रितेश नेताम, पूर्व पार्षद सरिता यादव उपस्थित रहे|

Exit mobile version