नई दिल्ली | भारत में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 95 लाख के पार पहुंच गया है. जबकि रिकवरी रेट में सुधार के साथ कुल एक्टिव मामलों में काफी कमी आई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 90,16,289 कोरोना मरीज इस महामारी को मात देकर ठीक हो चुके हैं. भारत में कोरोना रिकवरी दर (Recovery Rate) बढ़कर 94.11 प्रतिशत हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 36,594 नए केस सामने आए हैं. जबकि 540 कोरोना मरीजों की मौत हुई है. वहीं इस दौरान 42,916 कोरोना मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है.
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह 8 बजे तक का जारी कोरोना का आंकड़ा
देश में अब तक कोरोना मरीजों की कुल संख्या 95,71,559 है | भारत में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1,39,188. देश में अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या 90,16,289. देश में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या 4,16,082 है | बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार एक दिन में कोविड-19 के 35,551 नए मामले सामने आए थे. जिसके बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 95,34,964 हो गए थे. वहीं, 526 कोरोना मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,38,648 हुई. भारत का महाराष्ट्र राज्य कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित है.
