Home घटना दिनदहाड़े व्यापारी से 20 लाख रुपये की लूट

दिनदहाड़े व्यापारी से 20 लाख रुपये की लूट

धमतरी के पोटियाडीह गाँव  के पास दिनदहाड़े व्यापारी से 20 लाख रुपये लूटकर बदमाश फरार हुए | घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र की है | स्कार्पियो सवार तीन लूटेरों ने कार को पहेले टक्कर मारी कार में तोड़फोड़ की फिर रुपये लूटकर फरार हो गए |

धमतरी | सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन लोगों के द्वारा एक कार को रोक कर गन दिखाते हुए करीब 20 लाख  रुपए लूटकर ले गए। सूचना मिलते ही धमतरी पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जा रहा है कि राजनांदगांव के एक व्यापारी के तीन कर्मचारी  कार क्रमांक CG08 AU 4942 में सवार होकर धमतरी एक व्यापारी को पैसा देने आ रहे थे।तभी ग्राम पोटियाडीह में कबीर आश्रम के पास एक अज्ञात स्कॉर्पियो वाहन ने कार को पीछे से ठोकर मार दिया।जिसके चलते कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे पर जाकर टकरा गई।

इसके बाद स्कॉर्पियो से तीन नकाबपोश बदमाश नीचे उतरे और कार में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। इस दौरान एक नकाबपोश द्वारा देसी कट्टा दिखाकर कार चालक  निवासी राजनांदगांव और अन्य दो कार में सवार से मारपीट करते हुए कार में रखे 20 लाख रुपए लूट लिए । वही तीनों अज्ञात आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद नकाबपोश मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर एएसपी धमतरी, अर्जुनी थाना पुलिस और साइबर सेल तत्काल मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए इसके साथ ही पुलिस द्वारा जिले में नाकेबंदी कर दी गई है |

Exit mobile version