Home CRIME दाढ़ी नहीं बनाने की बात पर सेलून संचालक से विवाद, सब्जी काटने...

दाढ़ी नहीं बनाने की बात पर सेलून संचालक से विवाद, सब्जी काटने वाले चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। ग्राम करेलीबड़ी में दाढ़ी नहीं बनाने की बात को लेकर सेलून संचालक से विवाद कर सब्जी काटने वाले चाकू से हमला करने के मामले में चौकी करेलीबड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार स्टील का चाकू भी बरामद कर विधिवत जब्त किया है।

दिनांक 6 अगस्त 2026 को ग्राम करेलीबड़ी में दाढ़ी नहीं बनाने की बात को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान आरोपी चम्मन लाल भारती पिता ईश्वरी भारती, उम्र 43 वर्ष, निवासी करेलीबड़ी ने प्रार्थी टुकेश्वर उर्फ लालू सेन के साथ गाली-गलौज करते हुए सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। हमले में प्रार्थी के हाथ, घुटने और गाल में चोट आई थी।

घटना की रिपोर्ट पर चौकी करेलीबड़ी, थाना मगरलोड में अपराध क्रमांक 134/2026, धारा 296, 115(2), 118(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

एसपी के निर्देश पर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी धमतरी श्रीमती भावना पांडेय ने तत्काल एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशों के पालन में चौकी करेलीबड़ी पुलिस ने प्रार्थी एवं गवाहों के कथन दर्ज किए। साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा प्रार्थी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, जिससे घटना की पुष्टि हुई।

विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी से सघन पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया। आरोपी के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर पुलिस ने उसकी निशानदेही पर ग्राम करेलीबड़ी कृषि मंडी की दीवार के पास से घटना में प्रयुक्त स्टील का धारदार सब्जी काटने वाला चाकू बरामद कर विधिवत जब्त किया।

प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने के बाद आरोपी चम्मन लाल भारती को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

आरोपी का विवरण

चम्मन लाल भारती, पिता ईश्वरी भारती, उम्र 43 वर्ष, निवासी करेलीबड़ी, चौकी करेलीबड़ी, थाना मगरलोड, जिला धमतरी (छत्तीसगढ़)।

धमतरी पुलिस द्वारा अपराधों में त्वरित कार्रवाई एवं जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version