Home आयोजन दशहरे की तैयारियों का महापौर ने लिया जायजा

दशहरे की तैयारियों का महापौर ने लिया जायजा

धमतरी | इस वर्ष दशहरा पर्व कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखकर शासन द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों के अनुसार मनाया जायेगा | इसी तारतम्य में दशहरा पर्व का आयोजन दशहरा मैदान में नगर पालिक निगम द्वारा किया जायेगा जिसकी तैयारियों का जायजा महापौर विजय देवांगन , सभापति अनुराग मसीह, आयुक्त आशीष टिकरिहा ने लेकर विभागीय अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए |उनके साथ एमआईसी सदस्य राजेश ठाकुर, केंद्र कुमार पेंदरिया, अवैश हाशमी, राजेश पांडे, कार्यपालन अभियंता राजेश पदमवार, सहायक अभियंता एस.आर सिन्हा, रवि सिन्हा, स्वच्छता निरीक्षक योगेश निषाद ,स्वच्छता समन्वय शशांक मिश्रा, उप अभियंता कामता नागेंद्र ,लोमश देवांगन, रोशन लोंधे उपस्थित थे।

Exit mobile version