रायपुर |दशहरा और दीपावली में स्व-सहायता समूह (बिहान) की महिलाओं द्वारा गोबर से निर्मित रंग-बिरंगे आकर्षक दीयों से इस दीवाली घर-घर रोशन होगा। दशहरा और दीपावली का त्यौहार बस कुछ ही दिन बाकी हैं। इन त्यौहारों की रोशनी को दुगुना करने प्रदेश की अनेक स्व-सहायता समूह की महिलाओं और गौठान समिति के माध्यम से गोबर से रंग-बिरंगे और लुभावने दिये व अन्य उत्पाद बनाए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार राष्ट्रीय अजीविका मिशन (एनआरएलएम) के माध्यम से महिलाओं को जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा महिला 