Home घटना तेज रफ्तार हाइवा ने पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के वाहन को ठोकर...

तेज रफ्तार हाइवा ने पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के वाहन को ठोकर मारी सभी सुरक्षित

धमतरी। तेज रफ्तार हाइवा ने पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के वाहन को पीछे स ठोकर मार दी। ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पूर्व मंत्री चंद्राकर व गाड़ी में सवार अन्य लोग बाल बाल बच गए। गुरुवार को भखारा पहुचे पूर्व मंत्री व कुरुद विधायक अजय चंद्राकर कार्यकर्ताओं से  मुलाकात करने अपने गाड़ी सीजी 04 एमजे 6611 से भाजपा कार्यालय के पास पहुंचे हुए ही थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार हाइवा वाहन  सीजी 07 सीए 9642  ने जबरदस्त ठोकर मार दी। ठोकर से गाड़ी का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया |

फॉलो वाहन में मौजूद पुलिसकर्मियों की सूचना पर भखारा पुलिस मौके पर पहुंच वाहन और चालक  सोनू सिंह पिता आजाद सिंह निवासी भिलाइ को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही कर रही है। श्री चंद्राकर घटना के बाद रायपुर रवाना हो गए जहां वे अपना चेकअप करवाएंगे।

Exit mobile version