
मगरलोड। तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना करना दो युवकों को भारी पड़ गया। बाइक सवारों ने दोनों युवकों पर हंसिया से वारकर घायल कर दिया। थाना से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम 5.30 बजे मोहंदी निवासी उमेश साहू पिता चमरू राम साहू उम्र 30 वर्ष व पिंटू ध्रुव पिता सीताराम उम्र 26 वर्ष बस स्टैंड में खड़े थे । बेलोरा के तीन युवक तेज गति से बाइक चलाते आ रहे थे। उमेश साहू व पिंटू ध्रुव ने बाइक सवारों युवकों को तेज रफ्तार से बाइक चलाने से मना