रायपुर। हादसे की प्रारंभिक जानकारी सामने आई है। आईजी ओपी पाल ने बताया कि एयरपोर्ट पर डीजीसीए की टीम लगातार हेलिकॉप्टर क्रैश में मलबे की जांच कर रही है। अब तक हुई जांच में हेलिकॉप्टर के टेल रोटेटर में आई गड़बड़ी की वजह से हादसा होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि ये लंबी प्रक्रिया है। इस जांच को पूरा होने में वक्त लगेगा। चॉपर का ब्लैक बॉक्स भी बरामद किया गया है जिसमें आखिरी वक्त में हुई पायलट की बातचीत रिकॉर्ड होती है, जिससे यह पता चल पाता है कि आखिर हादसा क्यों हुआ इसकी जांच की जा रही है।
