धमतरी | पुलिस अधीक्षक बी.पी. राजभानु द्वारा सभी थाना प्रभारियों को संपत्ति संबंधी लंबित मामलों में वैधानिक कार्यवाही करते हुए उनका शीघ्र निराकरण करने निर्देशित किया गया है। विगत कुछ दिनों में चोरी के कई मामले में अज्ञात आरोपियों की पता तलाश कर चुराई गई संपत्ति को उनके कब्जे से बरामद करने में सफलता मिली है। थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत विवेकानंद वार्ड धमतरी निवासी प्रार्थी वीरेंद्र साहू पिता शंकर लाल साहू का MI Note 6 Pro मोबाइल अंबेडकर वार्ड स्थित शराब भट्टी के सामने उसकी जेब से किसी अज्ञात व्यक्ति ने चुरा लिया | रिपोर्ट पर 