Home Latest जुआ खेल रहे आरोपी के विरुद्ध की गयी कार्यवाही

जुआ खेल रहे आरोपी के विरुद्ध की गयी कार्यवाही

धमतरी पुलिस द्वारा जुआ के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी, बिरेझर में भी पकड़ाया जुआ, 05 जुआरियों से 19500/- रूपये जप्त कर उनके विरुद्ध चौकी बिरेझर में धारा 3(2)जुआ एक्ट एवं प्रतिबंधक धारा 170/125, 135 बीएनएस. के तहत की गई वैधानिक कार्यवाही

धमतरी | धमतरी पुलिस चौकी बिरेझर द्वारा मुखबिर के बताये जगह जाकर ग्राम सिर्री सिवनी के बीच खार में आम जगह पर ताश खेल रहे जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा गया,जो रूपये पैसे से हारजीत का दांव लगाकर ताश काट पत्ती नामक जुआ खेल रह थे,मिलने पर 05 जुआरियों के कब्जे से नगदी रकम 19500/- रू एवं 52 पत्ती ताश जप्त कर चौकी बिरेझर थाना कुरूद में अप.क्र.150/25 धारा 03(2) छ.ग. जुआ प्रतिशेध अधिनियम एवं जुआ पकड़ने के दौरान जुआरियों द्वारा हुड़दंग कर शांति भंग करने पर उनके विरुद्ध प्रतिबंधक धाराओं 170/ 125,135 BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मान.न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

जुआरियों का नाम-: (01) अमित कुमार साहू पिता छोटूराम साहू उम्र 27 वर्ष,निवासी ग्राम अंटग थाना कुरूद जिला धमतरी (छ०ग०) (02) घनश्याम ध्रुव पिता स्व० बुधराम ध्रुव उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम अंटग थाना कुरूद जिला धमतरी (छ०ग०) (03.) टेंकुराम साहू पिता नंदकुमार साहू उम्र 27 वर्ष , निवासी ग्राम अंटग थाना कुरूद जिला धमतरी (छ०ग०)
(04) पन्नालाल साहू पिता स्व० पतिराम साहू उम्र 30 वर्ष,निवासी ग्राम अंटग थाना कुरूद जिला धमतरी (छ०ग०) (5) गिरीश चंद्राकर पिता बुद्धदेव चंद्राकर उम्र 37 वर्ष सभी निवासी ग्राम अंटग थाना कुरूद जिला धमतरी (छ०ग०) धमतरी पुलिस द्वारा जुआ,सट्टा के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी रहेगा। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी बिरेझर उनि.अजय सिंह,प्रआर० हेमु साहू,शेष नारायण पाण्डे सहित चौकी बिरेझर पुलिस स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Exit mobile version