धमतरी| जिले में 24 घंटे के भीतर अलग -अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई | प्राप्त जानकारी के अनुसार भखारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिंगदेही गौठान के पास हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई | बताया जाता है कि सिंगदेही निवासी धनेंद्र साहू 30 वर्ष पिता शिवराम धान कुटाई कर बाइक से अपने गांव लौट रहा था| दूसरी ओर से जोरातराई निवासी कुलेश्वर साहू 22 वर्ष पिता ललित साहू भी बाइक से भखारा से लौट रहा था |
