Home Latest जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में सुव्यवस्थित रूप से की जा...

जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में सुव्यवस्थित रूप से की जा रही धान खरीदी

धमतरी | जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर बीते 14 नवंबर से जिले के 74 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति / आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के कुल 100 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। खाद्य अधिकारी ने बताया कि 22 नवंबर 2024 तक पंजीकृत एक लाख 28 हजार 210 किसानों में से 13 हजार 788 किसानों का कुल 60,018.04 मे.टन धान की खरीदी की गई है। खरीदी की गई धान का मूल्य 138.47 करोड़ रूपये है। जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में धान की खरीदी सुव्यस्थित रूप से की जा रही है।

Exit mobile version