जिले की तीनों विधानसभा में जीत हमारा लक्ष्य – नीलू शर्मा

508

जिला संगठन प्रभारी एवं जिले की टीम पहुँच रही मंडलों तक

धमतरी | भारतीय जनता पार्टी ने धमतरी जिले की जिले एवं मंडल से लेकर बूथ स्तर तक संगठन की संरचना पूर्ण कर ली है। प्रत्येक स्तर पर प्रभारियों की भी नियुक्ति संगठन के द्वारा की जा चुकी है। प्रदेश नेतृत्व ने धमतरी जिले के लिये प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता युवा नेता नीलू शर्मा को प्रभारी बनाया है। श्री शर्मा ने प्रभारी बनने के बाद जिले के पदाधिकारियों की एवं कार्यसमिति की अनेक बैठकें कर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैं।

विगत 6 फरवरी से श्री शर्मा के साथ जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार जिला महामंत्री कविन्द्र जैन सहित जिले की पूरी टीम लगातार मंडलों की बैठक कर बूथ स्तर तक संगठन के कार्यों में कसावट लाने मशक्कत कर रही है। सिहावा विधानसभा अंतर्गत मंडल नगरी बेलरगांव एवं कुकरेल की बैठकें संपन्न हो चुकी है। साथ ही धमतरी विधानसभा अंतर्गत मंडल गंगरेल भोथली एवं धमतरी शहर मंडल की बैठक भी सफलता पूर्वक संपन्न हो चुकी है। सभी मंडलों में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच कार्य विभाजन कर शक्ति केंद्रों तथा बूथों तक की कार्य योजना तैयार की जा रही है। श्री शर्मा का कहना है कि पार्टी ने उन्हें जिले की जिम्मेदारी दी है तो वे जिले के प्रत्येक मंडल में जाकर व्यक्तिगत रूप से कार्यकर्ताओं से संपर्क करेंगे तथा शक्तिकेन्द्रों एवं बूथों तक जाकर समन्वय का काम करेंगे। श्री शर्मा ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि जिले की तीनों सीटों पर भाजपा का परचम लहराये इसके लिये वे कार्यकर्ताओं के मध्य बेहतर समन्वय बनाने तथा बूथ स्तर तक संगठन को गतिशील बनाने के काम मे जुटे हैं। बृहस्पतिवार को भोथली मंडल की बैठक श्री डोंगेश्वर धाम ग्राम देवपुर में संपन्न हुई तथा उसके पश्चात जिला भाजपा कार्यालय में धमतरी शहर मंडल की बैठक संपन्न हुई।

बैठक में जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार निवृतमान जिलाध्यक्ष रामु रोहरा विधायक श्रीमती रंजना साहू जिला महामंत्री कविन्द्र जैन जिला उपाध्यक्ष अरविंदर मुंडी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक महेन्द्र पंडित मछुआ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नेहरू निषाद महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती हेमलता शर्मा जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिन्दुजा युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी कीर्तन मीनपाल महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती बीथिका विश्वास युवामोर्चा जिलाध्यक्ष विजय मोटवानी भोथली मंडल अध्यक्ष हेमंत चंद्राकर धमतरी शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू महामंत्री संतोष बल्ला चंद्राकर मिश्री पटेल नीलेश लुनिया अखिलेश सोनकर नेता प्रतिपक्ष नरेन्द्र रोहरा जनपद उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू सहित प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।