Home आयोजन जिला माहेश्वरी संगठन ने पर्यावरण दिवस को पौधरोपण संकल्प दिवस के रूप...

जिला माहेश्वरी संगठन ने पर्यावरण दिवस को पौधरोपण संकल्प दिवस के रूप में मनाया

धमतरी|  जिला माहेश्वरी संगठन ने पर्यावरण दिवस को पौधरोपण संकल्प दिवस के रूप में मनाया । सभा , महिला संगठन एवं युवा संगठन के संयुक्त तत्वाधान में वृहद रूप से वृक्षारोपण किया गया । संगठन के प्रयासों से करीब 500 से अधिक की संख्या में औषधीय एवं फलदार पौधों का रोपण समाजजनों ने अपने बगीचे , प्रतिष्ठान , पार्क, फार्म हाउस आदि स्थानों पर किया।

विगत कुछ दिनों में ऑक्सीजन के महत्व और मूल्य हम सबने बखूबी जाना है । पर्यावरण संरक्षण हेतु जनजागरूकता की मंशा से आयोजित इस संकल्प में जिले के घटक स्थानीय संगठन – धमतरी, कुरुद , अभनपुर ,महासमुंद , राजिम ,आरंग ,गुरुर , कांकेर आदि शहरों में समाजजनों ने बढ़चढ़कर अपनी सहभागिता प्रदान की । बच्चे , युवा , महिलायें , पुरुष एवं बुज़ुर्गो ने देर शाम तक पूरे उत्साह से पौधे रोपित किये । लोगों को प्रेरित करने हेतु व्यापारिक प्रतिष्ठान में आने वाले ग्राहकों को भी भेंट स्वरूप पौधें दिये गए।


पर्यावरण दिवस से आरंभ हुए इस संकल्प को वर्षा ऋतु में जारी रखते हुए अधिकाधिक संख्या में पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया हैं । अभियान का प्रचार प्रसार सोशल मीडिया में पोस्टर एवं मैसेज के माध्यम से किया जा रहा हैं । युवा संगठन प्रदेशाध्यक्ष रूपेश गांधी , जिला अध्यक्ष श्रीकिशन सारडा , जिला अध्यक्षा श्रद्धा राठी ने जनसामान्य से इस बरसात में कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की हैं।

Exit mobile version