धमतरी | सोशल वर्कर युवाओं के ग्रुप ऑल इज वेल टीम धमतरी के सदस्य संयम हरख पारख ने अपने जन्मदिन पर सड़क के किनारे एक पौधा लगाया | उन्होंने अपना 20 वाँ जन्मदिन नएअंदाज़ में मनाया। भरी गर्मी में पथिकों को हवा और शीतल छाया की राहत देने की अच्छी सोच को फलीभूत करते हुए उसने रत्नाबाँधा रोड के किनारे एक छायादार पेथोरिया का पौधा लगाया और उसे सुरक्षा प्रदान करने के लिए ट्री गार्ड लगाया।
