Home Crime छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को घेराबंदी कर किया गया गिरफ्तार- सिटी कोतवाली पुलिस की कार्यवाही

छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को घेराबंदी कर किया गया गिरफ्तार- सिटी कोतवाली पुलिस की कार्यवाही

0
छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को घेराबंदी कर किया गया गिरफ्तार- सिटी कोतवाली पुलिस की कार्यवाही

धमतरी  प्रार्थिया थाना सिटी कोतवाली धमतरी आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आज दोपहर करीबन 2:00 बजे आकाश नागेश उसके घर आकर पीने के लिए पानी मांगा और अकेली देखकर उसके घर अंदर घुसकर अश्लील बात कहते हुए बेइज्जत करने की नियत से उसका हाथ बांह पकड़कर छेड़खानी किया, उक्त रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 80/20 धारा 454, 354 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त गंभीर अपराध की सूचना पुलिस अधीक्षक महोदय श्री बी.पी. राजभानु को मिलने पर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली को त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली श्री भावेश गौतम के द्वारा सहायक उपनिरीक्षक संतोषी नेताम एवं पेट्रोलिंग पार्टी के साथ आरोपी की पता तलाश कर गिरफ्तार करने रवाना हुए, जो गाड़ापारा पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी आकाश नागेश पिता स्वर्गीय जामदयाल नागेश उम्र 25 वर्ष साकिन गाड़ापारा साल्हेवार पारा धमतरी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिसके द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here