चेक पोस्ट पर अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने कलेक्टर ने दिए निर्देश

182

धमतरी | खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान अवैध धान विक्रय के लिए कुछ व्यक्तियों द्वारा पड़ोसी राज्यों से धान लाकर खरीदी केन्द्रों में विक्रय करने की आशंका बनी रहती है।

कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नगरी एवं कुरूद को निर्देशित किया है कि अवैध धान विक्रय, परिवहन की रोकथाम के लिए जिले में स्थित पांच चेकपोस्ट बोराई, बनरौद, सांकरा, बांसपानी एवं सिंगपुर में पुलिस, वन विभाग सहित नगर सैनिक और मंडी के अधिकारी, कर्मचारियों की लगाकर तत्काल सूचित करना सुनिश्चित किया जाए।