Home घटना चलती कार में लगी आग,  कार सवार ने कूदकर बचाई जान

चलती कार में लगी आग,  कार सवार ने कूदकर बचाई जान

धमतरी |शुक्रवार की सुबह अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम आमदी में चलती कार में आग लग गई |  इस घटना के बाद सनसनी फ़ैल गई | बताया जाता कि कार क्रमांक सीजी 04 एलएन 4028 में सवार होकर कार मालिक सत्यप्रकाश पंचागम निवासी रत्नाबांधा कबीर नगर धमतरी की ओर आ रहा था।

इस दौरान अचानक कार से धुआं उठने लगा जो कि आग का रूप ले लिया। जैसे ही उसे गाड़ी में आग का आभास हुआ, उसने गाड़ी से कूदकर खुद को सुरक्षित किया। लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आगजनी से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Exit mobile version