धमतरी। धमतरी विधायक श्री ओंकार साहू ग्राम भोथीपार में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विधायक निधि से निर्मित शेड का विधिवत लोकार्पण किया तथा प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान विधायक ओंकार साहू ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन में अनुशासन, एकता, आत्मविश्वास एवं टीम भावना का विकास करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को निखारने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं। खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम भी हैं।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें उचित मंच और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए सामुदायिक सुविधाओं का विकास जरूरी है।
विधायक ने आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों को सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम मे विशेष रूप सरपंच पीतेश टंडन , धर्मेंद्र पटेल कोषाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी , भूषण पटेल, उचित साहू, पोषण साहू, चेतन पटेल, दसरथ साहू, रोहित हिरवानी, टोमन लाल साहू , देवेंद्र पटेल, युवराज पटेल, राधेश्याम पटेल, चैतू देवांगन, लोकेश्वर पटेल, गोपेश्वर पटेल, जयपाल पटेल, टेकराम पटेल , बंशी पटेल ,उत्तम पटेल, पीतेश पटेल, उमाशंकर पटेल, टोपेश्वर पटेल , भालचंद पटेल, धनेश्वर यादव लक्षीमीनारायण, सुमित पटेल , खम्भन साहू, नागेंद्र पटेल साथ मे बड़ी संख्या मे ग्रामीण जन युवा साथियो की उपस्थिति रही |







