ग्राम पोटियाडीह में कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए विधायक ओंकार साहू

0

खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर खेल भावना को बढ़ावा देने का दिया संदेश
धमतरी। धमतरी विधायक ओंकार साहू ग्राम पोटियाडीह में नवज्योति विंध्यवासिनी दुर्गोत्सव समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

विधायक श्री ओंकार साहू ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। कबड्डी हमारी पारंपरिक खेल संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएँ युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य श्रीमती शिवबती जांगड़े (सरपंच ग्राम पंचा. पोटियाडीह)
श्री शिशुपाल जांगड़े (अध्यक्ष-ग्राम विकास पोटि.). श्री प्रेमलाल सोनवानी (संचिव-ग्राम विकास पोटि.)
श्री राजिवगिरी गोस्वामी (उपसरपंच ग्राम पंचा. पोटि श्री तेजप्रताप साहू (पंच), श्री नारेन्द्र कांकेरिहा श्री रामेश्वर सिन्हा, श्री डी.आर. साहू, श्री मनीष कुमार साहू, श्री चन्द्रहास ठेकेदार, श्री पिन्टु देवांगन, श्री आत्माराम साहू, श्री दिलीप देवांगन, श्री भावेद्र यादव, श्री रामकुमार सिन्हा, श्री चन्द्रकांत साहू श्री गुलशन साहू, श्री बुधराम नेताम, श्री के. पी. साहू, श्री ढालसिंग साहू, श्री नील सिन्हा , स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।