ग्राम डोड़की में भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती समारोह में शामिल हुईं जिला पंचायत सभापति मोनिका देवांगन

0

सामाजिक भवन में 15वें वित्त आयोग से स्वीकृत आहता एवं विधायक निधि से स्वीकृत सीसी रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन, समाजजनों को दी शुभकामनाएं

धमतरी। डड़सेना सिन्हा कलार समाज द्वारा ग्राम डोड़की में भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में जिला पंचायत धमतरी की सभापति श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन की पूजा-अर्चना कर समाजजनों को जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक भवन परिसर में जिला पंचायत के 15वें वित्त आयोग से स्वीकृत आहता निर्माण कार्य एवं विधायक श्री ओंकार साहू जी के निधि से स्वीकृत सीसी रोड निर्माण कार्य का अतिथियों एवं समाजजनों की उपस्थिति में विधिवत भूमिपूजन किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती मोनिका देवांगन ने कहा कि सामाजिक भवन में आहता निर्माण से परिसर की सुरक्षा एवं सुव्यवस्था बेहतर होगी, वहीं सीसी रोड निर्माण से आवागमन सुगम होगा। इन विकास कार्यों से समाजजनों को सामाजिक एवं सामुदायिक आयोजनों में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

उन्होंने भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन के आदर्शों का स्मरण करते हुए कहा कि उनका शौर्य, पराक्रम, साहस और नेतृत्व क्षमता समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके जीवन से हमें संगठन की शक्ति, आत्मसम्मान और सामाजिक एकता की प्रेरणा मिलती है। समाज की प्रगति के लिए शिक्षा, संस्कार, संगठन और आपसी सहयोग को प्राथमिकता देना आवश्यक है।
जयंती समारोह के अवसर पर भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति, युवा साथियों एवं समाजजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। पूरे आयोजन में श्रद्धा, सामाजिक एकता और उत्साह का वातावरण रहा।
इस अवसर पर विधायक श्री ओंकार साहू, जनपद सदस्य श्रीमती सत्यप्रभा साहू, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती मनीषा साहू, ग्राम सरपंच श्रीमती रामकली सिन्हा, श्री अश्वनी सिन्हा, भाजपा युवा मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राजीव सिन्हा, श्री प्रदीप सिन्हा, श्री किशोर साहू, समाज प्रमुख श्री राजूराम सिन्हा सहित समाज के वरिष्ठजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

श्रीमती मोनिका देवांगन ने आयोजन के लिए डड़सेना सिन्हा कलार समाज के पदाधिकारियों एवं समस्त समाजजनों को बधाई देते हुए समाज की निरंतर उन्नति, एकता और समृद्धि की कामना की।