Home Latest गोपाष्टमी पर्व पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल हुई विधायक

गोपाष्टमी पर्व पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल हुई विधायक

0
गोपाष्टमी पर्व पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल हुई विधायक

धमतरी | प्रतिवर्ष बड़ी हर्षोल्लास के साथ यादव समाज के बंधुओं के द्वारा शोभायात्रा निकालकर गोपाष्टमी पर्व को मनाते हैं, यादव बंधुओं के द्वारा बाजे गाजे के साथ दोहा का कर नृत्य करते हुए गौ माता की सेवा करते हैं, क्योंकि भगवान श्री कृष्ण जी ने इसी दिन से गौ माता की सेवा करना का शुभारंभ किए थे जिस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। गोपाष्टमी पर्व पर यादव समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा में शामिल होकर विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने भगवान श्रीकृष्ण जी की पूजा अर्चना कर समस्त समाज जनों को गोपाष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दिए।

उन्होंने कहा कि गौ माता हमारे आराध्य माता हैं, जिस पर समस्त देवी देवता विराजमान होते हैं, सिर्फ गौ माता की सेवा करने से पूजा अर्चना करने से समस्त देवी देवताओं की हम पूजा कर लेते हैं, सर्व देवी देवताओं का निवास स्थान गौमाता हैं। गौ माता की सेवा करने से जीवन में सुख समृद्धि खुशियां स्नेह चली आती है उनका आशीर्वाद हमारे जीवन को तृप्त कर देती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here