Home आयोजन गुरु घासीदास बाबा ने सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी: ...

गुरु घासीदास बाबा ने सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी:  डॉ. लक्ष्मी ध्रुव

नगरी| संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा जी की 264 वी जयंती के अवसर पर सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव ने ग्राम गोरेगांव , खमरिहा एवं केंटतराई  में बाबा जी के जैतखाम में ध्वजा वंदन गुरु गद्दी पूजन कार्यक्रम में  शामिल हुई। इस अवसर पर सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव ने कहा कि  गुरु घासीदास जी ने मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया एवं समाज के लोगों को सात्विक जीवन जीने की प्रेरणा दी| 

उन्होंने न सिर्फ सत्य की आराधना की, बल्कि समाज में नई जागृति पैदा की और अपनी तपस्या से प्राप्त ज्ञान और शक्ति का उपयोग मानवता की सेवा के कार्य में किया । बाबा के बताए मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति ही अपने जीवन में अपना तथा अपने परिवार की उन्नति कर सकता है। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य मीना बंजारे, भूषण साहू, हिदेश सोनवानी, महेंद्र धेनुसेवक, पिंकी यदु , मालती ध्रुव, अकरम खान, सचिन ठाकुर, कविता पवार, केजू खेलन, भुवन लाल पांडे, नरेंद्र कुमार रात्रे, विनोद कुमार रात्रे, लक्ष्मी कश्यप, रामचरन रात्रे, सोनू राम बंजारे, शिव प्रसाद बंजारे, जीवनलाल बंजारे, अश्वनी बंजारे, चन्द्रभान बंजारे ,अभिषेक बंजारे, जगत साहू, पुन्नालाल कोसरे, दुर्गेशनंदन ध्रुव, गनेशी बाई ध्रुव, सगाबाई ध्रुव एवं समस्त समाजिक बंधु उपस्थित थे।

Exit mobile version