गुरु घासीदास जयंती पर निकली शोभायात्रा का भव्य स्वागत  

567

धमतरी | गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर सतनामी समाज द्वारा भव्य रैली निकाली गई| इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के पीएचई मंत्री रूद्र गुरु का नगर आगमन हुआ |मकई चौक में  कांग्रेसजनों द्वारा मंत्री का भव्य स्वागत किया गया| मंत्री ने मकई चौक में समाज एवं नगरवासियों को संबोधित कर अपना आशीर्वाद दिया|

घासीदास जयंती पर धमतरी के सभी वार्डो से सतनामी समाज की रैली निकली जो सदर होते हुए एकलव्य खेल मैदान में समापन हुआ| कचहरी चौक में नगर निगम द्वारा रैली का भव्य स्वागत किया गया| मौके पर निगर निगम के महापौर विजय देवांगन, पूर्व विधायक हर्षद मेहता, सभापति अनुराग मसीह, पूर्व पार्षद विजय गोलछा, एल्डरमेन देवेंद्र जैन, पार्षद राजेश पांडे, अरूण चौधरी, आलोक जाधव, ईश्वर देवांगन, आकाश गोलछा उपस्थित थे|