धमतरी। शहर कांग्रेस कमेटी ब्लॉक-1 के निर्देशानुसार सुंदरगंज वार्ड में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर वार्डवासियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों एवं विचारों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने गांधीजी के सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के सिद्धांतों के साथ सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन समाज में सद्भाव, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर शहर ब्लॉक अध्यक्ष गौतम वाधवानी, आशीष धुरुव, आशाराम बंजारे, कमल नेताम, राजेश धुरुव, पूरण धुरुव सहित बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और वार्डवासी उपस्थित रहे।
