Home Latest गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसियों ने किया माल्यार्पण, आदर्शों पर चलने का लिया...

गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसियों ने किया माल्यार्पण, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

धमतरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया। कांग्रेसियों ने तहसील कार्यालय के समीप स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा तथा मकई चौक स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत आज भी विश्व को शांति का मार्ग दिखाते हैं। वहीं लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, ईमानदारी और ‘जय जवान, जय किसान’ का संदेश देशवासियों को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। कांग्रेसियों ने दोनों महापुरुषों के बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, विधायक ओंकार साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, शरद लोहाना, पूर्व महापौर विजय देवांगन, जिला संगठन महामंत्री अरविन्द दोषी, पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार, वसीम कुरैशी, हरमिंन्दर छाबड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष योगेश शर्मा, गौतम वाधवानी, आकाश गोलछा, नेताप्रतिपक्ष दीपक सोनकर, उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष शास्त्री सोनवानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version