Home घटना खेत में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आने से एक...

खेत में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

गरियाबंद| गरियाबंद से एक दिल दहलाने वाली खबर आई है| खेत गये एक ही परिवार के तीन लोगों की करंट से मौत हो गई | घटना पांडुका से लगे ग्राम की बताई जा रही है |सरकड़ा मन निवासी दामन कवर अपनी पत्नी एरिन बाई और भांजे ओम कंवर के साथ काम करने खेत गए थे|जहां पंप कनेक्शन का तार टूटकर खेत में गिरा हुआ था जिसके चलते करंट खेत में प्रवाहित हो गया और परिवार के तीनों सदस्य चपेट में आ गए |

तीनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत पहुंचे और इसकी जानकारी विद्युत विभाग को दी|  विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर लाइन बंद कराया|  उसके बाद तीनों को अस्पताल ले गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया|

Exit mobile version