Home घटना कोपेडीह में शरारती तत्वों ने ट्रेक्टर को किया आग के हवाले

कोपेडीह में शरारती तत्वों ने ट्रेक्टर को किया आग के हवाले

धमतरी | भखारा थाना अंतर्गत ग्राम कोपेडीह में बीती रात घर के बाहर खड़े टैक्ट्रर को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया । ट्रैक्टर की  स्टेयरिंग, मीटर पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। सूत्रों के मुताबिक कोपेडीह निवासी राजेश खुटे के घर के पास सकरी जगह होने से ट्रैक्टर रखने में असुविधा होती थी।

वह अपना ट्रैक्टर चाचा के घर के पास सड़क किनारे खड़ा करता था। बीती रात अज्ञात लोगों ने ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया। इस आगजनी मे मालिक को लगभग 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ है| वाहन  मालिक ने घटना की सूचना भखारा  मे दी दी है|  पुलिस मामले की जांच में  जुट गई है|

Exit mobile version