धमतरी | धमतरी में किसानों के मुद्दे पर शनिवार को दोपहर भाजपाई कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे| राज्य सरकार द्वारा समितियों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है लेकिन किसानों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है इस प्रकार के तमाम मुद्दे को लेकर बीजेपी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया|

भाजपाई राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपना चाहते थे लेकिन उन्हें कलेक्टर का इंतजार घंटों तक करना पड़ा.जब कलेक्टर पहुंचे तो भाजपाइयों से ज्ञापन लेने के बजाय जिला कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य ने भाजपाईयों को कह दिया कि कलेक्टर का रास्ता रोक नही सकते है कलेक्टर खाली बैठे नही रहता |