रायपुर | धरमजयगढ़ विधायक लालजीत राठिया के पिता कांग्रेस के कद्दावर नेता चनेश राम राठिया का देर रात निधन हो गया है। चनेश राम राठिया कई महीनों से बीमार थे। रविवार को उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया। जिसके बाद उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात इलाज के दौरान उन्होंने अतिंम सांस ली। उन्हे प्रदेश की राजनीति का भीष्म पितामह कहा जाता था।स्वर्गीय राठिया छग व अविभाजित मध्यप्रदेश में आदिवासियों के कद्दावर नेता थे|