Home Uncategorized कवर्धा में गिरफ्तार प्रदेश मंत्री सहित 35 कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग...

कवर्धा में गिरफ्तार प्रदेश मंत्री सहित 35 कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग को लेकर अभाविप का प्रदर्शन

धमतरी | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धमतरी के कार्यकर्ताओं ने घड़ी चौक में चक्काजाम कर प्रदर्शन किया और कवर्धा में गिरफ्तार हुए 35 कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग की। जिला संयोजक वेद साहू, ओमेश यादव, चंद राम साहू  ने बताया कि  कवर्धा मे पिछले दिनों नाबालिग  छात्रा से हुए सामुहिक बलात्कार के विरोध में जब अभाविप के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया, तब प्रदेश मंत्री शुभम जायसवाल सहित 35 कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया| यह लोकतंत्र की हत्या है।
प्रदेश में बढ़ते दुष्कर्म और कवर्धा की घटना के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  ने आज पूरे प्रदेश भर में प्रदर्शन का आह्वान किया था| विकास राठी, सुभाष यादव, गजेंद्र ने कहा कि पिछले दिनों कवर्धा में घटित छात्रा के साथ हुए गैंगरेप को पुलिस प्रशासन द्वारा उसे एक साजिश करार दिया गया और छात्रा के चरित्र पर ही प्रश्न चिन्ह खडा कर दिया | इस मामले में लीपापोती की गयी। इस घटना से आक्रोशित अभाविप कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश मे आंदोलन का आह्वान कर प्रदेश सरकार को चुनौती दी है।  इस मौके पर विजय मोटवानी, दुष्यंत शर्मा, आयुष दीवान, वेद राजपूत, रुपाली सोनी, पूजा यादव, नवीता, प्रियंका, योगिता, राजीव सिन्हा, अविनाश दुबे, धनेंद्र साहू, अभिषेक शर्मा, आशीष शर्मा, देवेश अग्रवाल, प्रतीक सोनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Exit mobile version