Home आयोजन  कमरौद-भरदा में  गौठान, गोबर खरीदी का शुभारंभ

 कमरौद-भरदा में  गौठान, गोबर खरीदी का शुभारंभ

  विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव ने कहा, किसानों को होगी अतिरिक्त आय 

मगरलोड। राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त व सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव ने गोधन न्याय योजना के तहत मगरलोड ब्लाक के ग्राम पंचायत कमरौद व भरदा में  गौठान व गोबर खरीदी का शुभारंभ किया।  डॉ लक्ष्मी ध्रुव ने कहा कि गोधन न्याय योजना से महिलाओं को स्वरोजगार मिलेगा और खेती किसानी के लिए  खाद भी मिलेगी।

किसानों को कम दर पर उपलब्ध होगी। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता लखन लाल ध्रुव, जनपद पंचायत अध्यक्ष ज्योति दिवाकर ठाकुर, जनपद उपाध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य कांति कंवर, कृषि जनपद सभापति सर्वेश बाफना, गिरीश साहू, अश्वनी दानी पाल, नगर पंचायत अध्यक्ष नीतू खिलावन साहू , पार्षद कमलेश बंजारे, चन्द्रहास साहू, तोषण साहू, दिलीप सोनी अध्यक्ष युवा कांग्रेस शहर, हरीश साहू संयोजक युवा कांग्रेस ,चिरंजीव गंजीर, मेघा सरपंच शंकर साहू ,डीहू राम साहू , बिसहत साहू ,सुरेंद्र धनंजय विधायक प्रतिनिधि, चंदन बाफना, निहाल साहू, सोमनाथ सिन्हा, लेखराम साहू,राजकुमार साहू, पुरुषोत्तम सिन्हा, फूलजी सिन्हा, लीला राम साहू , सीईओ बरन सिंह मंडावी , सरपंच भरदा गैंदा गजेन्द्र साहू, सचिव होरीलाल साहू सहित पंचगण एवं ग्रामवासी उपस्थित  थे |

Exit mobile version