Home CRIME कण्डेल में युवक की गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कण्डेल में युवक की गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कण्डेल में युवक की गला रेतकर हत्या,आरोपी गिरफ्तार
कण्डेल में युवक की गला रेतकर हत्या,आरोपी गिरफ्तार

कण्डेल में युवक की गला रेतकर हत्या,आरोपी गिरफ्तार

पूर्व विवाद और मामूली रंजिश बनी हत्या की वजह, पुलिस ने चाकू किया जब्त

धमतरी। अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम कण्डेल में युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, पूर्व विवाद और मामूली रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। मामले में कण्डेल निवासी 18 वर्षीय यावेन्द्र कुमार ध्रुव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त चाकू एवं अन्य सामान भी जब्त किया है।
पुलिस के मुताबिक, घटना 6 सितंबर की रात करीब 9 बजे ग्राम कण्डेल के गौठान स्थित बरगद पेड़ के पास हुई। मृतक पारसमणी साहू (34), निवासी ग्राम कण्डेल, राजमिस्त्री का कार्य करता था। घटना के समय वह गौठान के पास मौजूद था। इसी दौरान आरोपी ने पूर्व विवाद और रंजिश के चलते उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण पारसमणी साहू की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक शरद ताम्रकार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के पिता भारत राम साहू की रिपोर्ट पर अर्जुनी थाने में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 0/2026, धारा 103(1) बीएनएस तथा मर्ग क्रमांक 88/2026, धारा 194 बीएनएसएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस टीम ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण करते हुए आवश्यक फॉरेंसिक एवं तकनीकी साक्ष्य जुटाए। इसके साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों, परिजनों और संदेहियों से लगातार पूछताछ की गई। विवेचना के दौरान मिले महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर ग्राम कण्डेल निवासी यावेन्द्र कुमार ध्रुव, पिता दिनेश कुमार ध्रुव, उम्र 18 वर्ष 1 माह, को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने पारसमणी साहू की हत्या करना स्वीकार किया। उसके मेमोरेंडम कथन के आधार पर गवाहों के समक्ष घटना में प्रयुक्त चाकू एवं अन्य सामान जब्त किया गया। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्यवाही जारी है।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में कार्रवाई
एसपी धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों में त्वरित कार्यवाही करते हुए तकनीकी, फॉरेंसिक एवं साक्ष्य आधारित विवेचना के माध्यम से आरोपियों तक पहुंचने और उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।
शिक्षक केवल ज्ञान नहीं, संस्कारों से गढ़ते हैं राष्ट्र का भविष्य
Exit mobile version