ऑक्सीज़न पार्क बनाकर किया सबको प्रेरित,पर्यावरण एवम अध्यात्म का बहुत गहरा सम्बन्ध है-ब्रह्माकुमारी सरिता दीदी

369

धमतरी | प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय धमतरी के कृषि एवम ग्राम विकास प्रभाग द्वारा 5 जून पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ऑनलाइन वेबिनार रखा गया |

सर्वप्रथम कार्यक्रम शुरू होने के पहले उन सेवा साथियों को याद किया गया जो आज कोरोनाकल में फ्रंट वारियर्स तथा बैक वारिएर्स के रूप में हमारे डॉक्टर्स,पुलिस,सफाई कर्मी अपनी अथक सेवाए दे  रहे है |उनके लिए दुवाओ भरा दीप जलाकर शुभ भावना शुभ कामना की शक्ति भर उमंग उत्साह बढाया |

अपने दिव्य उद्बोधन में ब्रह्माकुमारी सरिता दीदी ने कहा पर्यावरण एवम अध्यात्म का बहुत गहरा सम्बन्ध है | ब्रह्माकुमारी संस्था के कृषि एवम ग्राम विकास प्रभाग द्वारा प्रतिवर्ष पर्यावरण की गुणवत्ता बढ़ाने ,पर्यावरण संरक्षण हतु आवश्यक कदम उठाने , पर्यावरण प्रदूषण के निवारण हेतु जाग्रति के लिए राष्टव्यापी रूप में विश्व पर्यावरण दिवस पर अनेको कार्यक्रमो का आयोजन हर वर्ष किया जाता हे|

दीदी जी ने आगे कहा हमारी तीनों वरिष्ट दादियो जिन्होंने इस वर्ष पुराने देह का त्याग किया उनके निमित आज हम तीन पौधे (नीम ,बरगद, पीपल) का लगाएगे हमारी ब्रह्माकुमारी संस्था की  पूर्व मुख्य प्रशासिका आदरणीया  दादी जानकी जी ने बरगद के पेड़ के समान पुरे विश्व में परमात्मा का संदेश पहुचाया इसलिए उनकी स्मृति में आज हम बरगद का पेड़ लगाया, आदरणीया दादी गुलजार जी पिपल के पेड़ के समान बहुत ही शितल ओर परमात्म मिलन का जन सबको देती रही उनकी स्मृति में आज हमने  पिपल का पेड़ लगाया ,हमारी इशु दादी जी नियम मर्यादाओं में नीम के समान बहुत कड़ी थी | उनकी स्मृति में हम नीम का पौधा लगाया |ये तीन पेड़ 24 धंटे हमे ऑक्सीज़न देते हें | पुरे भारत के ब्रह्माकुमार ब्रह्माकुमारी भाई बहने ये तीनों पौधे अपने खेतो में या बोनसाय के रूप में अपने अपने  घर में अवश्य लगायेंगे |विशेष सभी को ऑक्सीज़न देने वाले आउट डोर या इन डोर पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया |

सेवाकेंद्र पर सबको प्रेरित करने किये एक ऑक्सीज़न का मॉडल भी “ऑक्सीज़न पार्क” के रूप में  बनाया गया जिसमे सभी ऑक्सीज़न देने वाले पौधे लगाये गए है ,जिनका महत्व ब्रह्माकुमारी प्राजक्ता बहन ने विस्तार से स्पष्ट किया |

सभी अतिथियों ने अपने दिव्य उदबोधन में पर्यावरण का महत्व बताया,वर्तमान समय ऑक्सीज़न का कितना महत्व बढ़ गया है ,और ये जो समस्या आज खड़ी हो गई है इसके लिए मनुष्य ही कैसे जिम्मेवार है बताया |

ब्रह्माकुमारी नवनीता ने नारे लगवाकर सबको प्रेरित किया |ब्रह्माकुमारी करुना ने प्रक्रति को कॉमेन्ट्री के माध्यम से सकाश देने के लिए मैडिटेशन कराया | मगरलोड सेवाकेंद्र के भाई बहनों ने पर्यावरण की रक्षा हम सबकी सुरक्षा विषय पर नाटक के माध्यम से बहुत सुंदर प्रस्तुति दी | सऊदी अरब मस्कट से यशा बहन ने तथा उनकी छोटीसी गुडिया अन्वेषा ने बहुत सुन्दर पर्यावरण का महत्व बताकर सबको जागृत किया |

जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में ऑनलाइन हमारे साथ उपस्थित थे मैडम सतोविसा समाजदार वन मंडलाधिकारी धमतरी,श्री टी आर वर्मा SDO Forest ,श्री मूरत सिंह सहायक प्राध्यापक महामाया कृषि महाविद्यालय धमतरी,प्रोफेसर अनंत दीक्षित,BCS Collage धमतरी ,श्री पंचराम साहू रेंजर धमतरी,श्री मितेश कुमार जैन अध्यक्ष जनजागरण सेवा समिति धमतरी,श्री योगेश गुप्ता अध्यक्ष यूथ हॉस्टल ऑफ़ एसोसिएशन , तथा मुख्य वक्ता के रूप में ब्रह्माकुमारी सरिता दीदी उपस्थित थी|

कार्यक्रम के अंत में उन सभी को याद किया गया जिन्होंने इस वर्ष कोरोनाकाल में शरीर छोड़ा है |मोमबत्ती जलाकर उन्हें श्रधांजलि दी गयी | कार्यक्रम का संचालन ब्रह्मा कुमारी सरस ने किया |