नारायणपुर | जिले की गरीब परिवार की 230 बेटियों की शादी आगामी मार्च माह के पहले रविवार पहली तारीख को एक मंडप के नीचे पूरी रस्म अदायगी के साथ पूरी होगी। कार्यक्रम एक मार्च को दोपहर 12 बजे क्रीड़ा परिसर खेल मैदान में आयोजित है। इस शुभ अवसर पर महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया बेटियों को आर्शीवाद देने उपस्थित रहेंगी। उनके साथ जिला प्रभारी मंत्री एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री गुरू रूद्र कुमार भी आएंगे। अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर आबकारी एवं उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, सांसद बस्तर श्री दीपक बैज, विधायक श्री चंदन कश्यप शामिल होंगे । 