Home Latest ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत कुरूद विधानसभा में किया...

’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत कुरूद विधानसभा में किया गया वृहद वृक्षारोपण

’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत आज कुरूद विधानसभा में किया गया वृहद वृक्षारोपण
जनप्रतिनिधियों, अधिकारी, कर्मचारियों सहित लोगों ने प्रकृति को संवारने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
धमतरी | ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत आज दूसरे दिन कुरूद विधानसभा क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। मगरलोड विकासखण्ड के ग्राम गिरौद में आयोजित वृक्षारोपण महाभियान कार्यक्रम में कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी, सीईओ जिला पंचायत सुश्री रोमा श्रीवास्तव, जिला पंचयत अध्यक्ष श्रीमती कांति सोनवानी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान उपस्थितों ने विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण कर पर्यावरण की सुरक्षा और हरियाली बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। कलेक्टर ने कहा, ‘यह अभियान न केवल पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह मातृत्व के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करने का सुंदर तरीका भी है।
इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय समुदाय को भी वृक्षारोपण के महत्व के बारे में जागरूक किया और उन्हें भी इस अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि एक पेड़ लगाने से न केवल पर्यावरण में सुधार होता है, बल्कि यह अगली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और हरित भविष्य की नींव भी रखता है। कार्यक्रम में सभी ने पौधों को संरक्षित करने की शपथ ली। इस अवसर पर कलेक्टर ने जल जगार उत्सव के तहत जल संरक्षित करने की समझाईश ग्रामीणों को दी। साथ ही आगंतुकों को पौधा भेंट कर उसे संरक्षित करने की अपील भी की।
Exit mobile version