
धमतरी | कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य ने समय सीमा की बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले ई-मेगा कैम्प के तहत जिन आवेदनों का निराकरण किया जाना है, उसकी सूची आज शाम तक अनिवार्य रूप से अपर कलेक्टर कार्यालय को उपलब्ध करा दें। इसके अलावा इस शिविर के जरिए लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों के लिए प्रत्येक ब्लाॅक में आवश्यक बैठक व्यवस्था कोविड 19 के मद्देनजर करने पर भी कलेक्टर ने जोर
बैठक में कलेक्टर ने समय-सीमा के पत्रों की समीक्षा करते हुए उन्हें त्वरित गति से निराकृत करने के निर्देश दिए। इसके अलावा मुख्यमंत्री जनदर्शन, प्रभारी मंत्री कार्यालय तथा कलेक्टर जनचैपाल के लंबित आवेदनों को प्राथमिकता के साथ गुणवत्तापूर्वक निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी तहसीलदारों को सुनिश्चित करने कहा है कि आगामी खरीफ सीजन में समर्थन मूल्य पर की जाने वाली धान खरीदी के लिए एक भी पात्र किसान का पंजीयन ना छूटे। इसके साथ ही सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों को निर्देशित किया कि कहीं भी गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी ना रूके, यह सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर ने वनमण्डलाधिकारी अमिताभ बाजपेयी से हाथियों से फसल क्षति तथा जनहानि के प्रकरणों पर त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती नम्रता गांधी, अपर कलेक्टर दिलीप अग्रवाल, जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव सतीश कुमार खाखा सहित जिला स्तरीय अन्य अधिकारी और वीडियो काॅन्फ्रेंस के जरिए ब्लाॅक स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।