Home Local ईमानदारी से काम करने तथा कानून के नियमों का पालन करने अधिकारी-कर्मचारियों...

ईमानदारी से काम करने तथा कानून के नियमों का पालन करने अधिकारी-कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा 

धमतरी | सतर्क भारत समृद्ध भारत’ के तहत आज से दो नवंबर तक सतर्कता जागरूता सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा ली गई। कलेक्टोरेट में सुबह 11 बजे डिप्टी कलेक्टर डी.सी.बंजारे द्वारा अधिकारी-कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा दिलाई गई। इसमें अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी तथा कानून के नियमों का पालन करने, न तो रिश्वत लेने और न ही रिश्वत देने, सभी कार्य ईमानदारी तथा पारदर्शी रीति से करने और जनहित में कार्य करने संबंधी प्रतिज्ञा ली गई। साथ ही अपने निजी आचरण में ईमानदारी दिखाकर उदाहरण प्रस्तुत करने और भ्रष्टाचार की किसी भी घटना की रिपोर्ट उचित एजेंसी को देने संबंधी प्रतिज्ञा ली गई। इस मौके पर कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Exit mobile version