ईद-उल-जुहा (बकरीद) अवकाश तिथि में संशोधन, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

3

धमतरी | सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा वर्ष 2026 के लिए घोषित सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश की सूची में आंशिक संशोधन किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, पूर्व में “ईद-उल-जुहा (बकरीद)” पर्व हेतु दिनांक 27 मई 2026, बुधवार को घोषित अवकाश अब परिवर्तित कर 28 मई 2026, गुरुवार को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। उल्लेखनीय है कि सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना क्रमांक-GENS-1001/86/2025-GAD-5, दिनांक 06 नवम्बर 2025 द्वारा वर्ष 2026 के अवकाश घोषित किए गए थे। राज्य शासन ने पर्व की तिथि में परिवर्तन को दृष्टिगत रखते हुए यह संशोधित आदेश जारी किया है।