Home Latest आश्रम के दानपेटी से चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

आश्रम के दानपेटी से चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

श्रृंगीऋषि आश्रम के दानपेटी से किया था चोरी सिहावा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

धमतरी /नगरी | सिहावा पहाड़ी के श्रृंगी ऋषि आश्रम से 06 मार्च को दान पेटी की चोरी हुई थी। जिसमें लगभग 6 हजार रुपये था , जिसकी रिपोर्ट श्रृंगी ऋषि विकास समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र धेनुसेवक ने सिहावा थाने में दर्ज कराया था।
पुलिस अधीक्षक धमतरी  प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर एएसपी निवेदिता पॉल व एसडीओपी नगरी मयंक रणसिंह के मार्गदर्शन में सिहावा पुलिस द्वारा त्वरित जांच शुरू कर, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला गया, जिसमें संदेही को संदेह के आधार पर गजेंद्र पिता जीवराखन पटेल उम्र 25 वर्ष निवासी सिहावा से पूछताछ करने पर अपना अपराध स्वीकार किया। जिसके बाद सिहावा पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के 400/- रुपये बरामद कर किया गया।


आरोपी के खिलाफ धारा 379 भादवि. पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में एसआई. गेंदलाल साहू,आरक्षक हेमंत ध्रुव और मनोज उरांव का सराहनीय योगदान रहा।

Exit mobile version