Home आयोजन आरएसएस के प्रांत प्रचारक ने युवक-युवतियों का बढ़ाया हौंसला , कहा देश...

आरएसएस के प्रांत प्रचारक ने युवक-युवतियों का बढ़ाया हौंसला , कहा देश की सुरक्षा में तैनात जवानों का करें सदैव सम्मान

धमतरी | जिले के युवक-युवतियों में देश प्रेम के प्रति भावना जगाने के लिए गोकुलपुर धमतरी के रिटायर्ड फौजी लोकेश कुमार साहू ने फ्रीडम संस्था का गठन कर  युवाओं को  नि: शुल्क ट्रेनिंग दे रहे हैं| उनकी तीन संस्था युवक-युवतियों को नि: शुल्क ट्रेनिंग देने का काम कर रही है| सबसे  पहले रुद्री में ट्रेनिंग सेण्टर का शुभारम्भ किया गया |रुद्री में ट्रेनिंग लेने दूर- दूर से युवक-युवतियां आते थे| इससे उन्हें आने-जाने में परेशानी होती थी | इन परेशानियों को देखते हुए भखारा फिर पोटियाडीह में ट्रेनिंग सेंटर चालू किया गया| इन ट्रेनिंग सेंटर में आसपास के युवा आकर ट्रेनिंग का लाभ उठाते हुए देश की सेवा के लिए आगे बढ़ रहे है |

इसी क्रम में आज सुबह रुद्री के खेल मैदान में चल रहे ट्रेनिंग स्थल में आरएसएस के प्रांत प्रचारक प्रेमशंकर सिदार पहुंचे| उन्होंने जवानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आज युवाओं में देश प्रेम की भावना कूट-कूटकर भरी हुई है| अब युवतियां भी इस क्षेत्र में जाने के लिए युवाओं से कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है| हमें इन्हें प्रोत्साहन देने की जरूरत है| किसी भी क्षेत्र आज महिलाएं पुरुषों से पीछे नहीं है | उन्होंने आगे कहा कि देश की आजादी में आरएसएस ने प्रमुख भूमिका निभाई थी| आज मातृभूमि की रक्षा की खातिर देश के कोने-कोने में हमारे जवान तैनात है | इन्हीं जवानों की  बदौलत आज हम खुली हवा में सांस ले पा रहे है| तीज त्यौहार मना पा रहे है | हमें इनका सदैव सम्मान करना चाहिए | उन्होंने आगे कहा कि रिटायर्ड फौजी लोकेश कुमार साहू ने क्षेत्र के युवक-युवतियों में देश प्रेम के प्रति जो देश भक्ति का जज्बा पैदा किया है| वह काबिलेतारीफ है| इस  अवसर पर  खरेंगा  स्कूल  के  प्राचार्य  एसपी साहू, आरएसएस धरम साहू, आरएसएस मोहन साहू, आरएसएस जिला  कार्यवाहक  घनश्याम साहू,  शेषनारायण  गजेन्द्र, तुलसी दास,  मेघनाथ, मनोज कुटारे कराते मास्टर, मोहित कश्यप, ट्रेनर दुष्यंत सिन्हा, वीणा सिन्हा, पुरुषोत्तम साहू,  देवेन्द्र साहू, रामचंद्र मौजूद थे | 

error: Content is protected !!
Exit mobile version