Home Latest आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में हो रहा सार्थक प्रयास...

आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में हो रहा सार्थक प्रयास : महापौर रामू रोहरा

आयुष स्वास्थ्य मेला एवं स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम में महापौर ने की सहभागिता, आयुर्वेद को अपनाने का किया आह्वान

धमतरी। सेवा स्वास्थ्य अभियान 2026 एवं राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आज 23 सितंबर को आयुष पॉलीक्लिनिक धमतरी में “स्वास्थ्य हेतु मिलाएं आयुर्वेद” विषय पर संगोष्ठी, जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला एवं बच्चों के लिए स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम धमतरी के महापौर श्री जगदीश “रामू” रोहरा शामिल हुये।

इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा ने कहा कि आयुर्वेद हमारी प्राचीन चिकित्सा परंपरा ही नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली का आधार है। बदलते समय के साथ आयुर्वेद आधुनिक तकनीक से जुड़कर और अधिक लोगों तक पहुंच रहा है। ई-हॉस्पिटल के माध्यम से लोग विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त करने की सुविधा का लाभ भी उठा सकते हैं।

महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से देश में आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को नई पहचान मिली है। आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने तथा लोगों को स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक करने के लिए ऐसे स्वास्थ्य मेलों का आयोजन महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि “परंपरा से प्रगति की ओर” बढ़ते हुए हमें अपनी पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ना होगा। आयुर्वेद के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर भी विशेष ध्यान देना आवश्यक है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति श्रीमती मोनिका देवांगन,डां.कृपाराम ठाकुर जिला आयुष अधिकारी,डां.मनीष पटेल लेक्चर शासकीय महाविद्यालय रायुपर,डॉ प्रवीण चंद्राकर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी,डां. दिनेश नाग आयुष चिकित्सक धमतरी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग एवं आयुष विभाग के अधिकारियों, चिकित्सकों तथा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। स्वास्थ्य मेले में लोगों को विभिन्न आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाओं एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई तथा बच्चों के लिए स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। महापौर ने आयोजन के लिए आयुष विभाग की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।

Exit mobile version