विधायक ओंकार साहू ने कहा—नागरिक सुविधाओं का विस्तार विकास कार्यों की प्राथमिकता
आमदी मुक्तिधाम उन्नयन भूमिपूजन
आमदी । नगर पंचायत आमदी के वार्ड क्रमांक 15 में 57.72 लाख रुपये की लागत से होने वाले मुक्तिधाम उन्नयन कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम विधिवत सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में धमतरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री ओंकार साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस पदाधिकारियों, पार्षदगण एवं गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर विकास कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
भूमिपूजन कार्यक्रम में नगर पंचायत आमदी की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति मुरलीधर साहू, उपाध्यक्ष श्री कोमल यादव, पूर्व अध्यक्ष श्री मनोज साहू, जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी की उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता साहू, सभापति श्री उमानन्द कुम्भकार, नगर कांग्रेस कमेटी आमदी की अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू एवं नेता प्रतिपक्ष श्री ऋषभ ठाकुर उपस्थित रहे।
इसके अलावा पार्षद श्री त्रिभुवन मटियारा, श्री छबलू साहू, श्री नारायण मटियारा, श्रीमती सुनीता साहू, श्रीमती सरिता साहू, एल्डरमेन श्री असरु राम साहू, श्री जागेश्वर साहू, पूर्व पार्षद श्रीमती अनीता ठाकुर तथा गणमान्य नागरिक श्री भूषण साहू, श्री तोषण माला, श्री हीरालाल साहू, श्री राजेश महेश्वरी एवं श्री तरुण साहू सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक श्री ओंकार साहू ने कहा कि मुक्तिधाम का उन्नयन आम नागरिकों की आवश्यक सुविधाओं से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है। 57.72 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस विकास कार्य से मुक्तिधाम में आवश्यक सुविधाओं का विस्तार एवं बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित होंगी। उन्होंने कहा कि धमतरी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक नगर एवं गांव में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों ने मुक्तिधाम उन्नयन कार्य के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक श्री ओंकार साहू एवं नगर पंचायत आमदी के जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।







