Home आयोजन आप ने अंवरी में सरपंच सहित सैकड़ो लोगों का ऑक्सीजन लेवल जांचा 

आप ने अंवरी में सरपंच सहित सैकड़ो लोगों का ऑक्सीजन लेवल जांचा 

कुरूद |आम आदमी पार्टी ने ललित नगारची के नेतृत्व में ग्राम अंवरी में सरपंच सहित सैकड़ों लोगो की निःशुल्क ऑक्सीजन जाँच की | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अपील पर उनके जन्मदिन पर देश भर में हजारों लोगो ने ऑक्सिमीटर दान किया है |छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी  निःशुल्क आक्सीजन जाँच कर रहे है | तेजेन्द्र तोड़ेकर ने बताया कि कुरुद विधानसभा में सभी गांव में ऑक्सिमित्र बना रहे है जो घर घर जाकर लोगो का ऑक्सीजन लेवल जाँच करेंगे |

कोरोना में सांस लेने की दिक्कत ज्यादा होती है अगर किसी का ऑक्सीजन लेवल कम हुआ तो हम उसकी कोविड 19 जाँच करवाने में मदद करते है| इसी क्रम में ग्राम अंवरी में ऑक्सीजन जांच की गई | उन्होंने बताया कि हमारे कार्यकर्ता सभी गांव तक पहुंचने का प्रयतन करेंगे |मौके पर सरपंच पुनेस्वर साहू, कोटवार छन्नू नगारची, सोनू राम, शिव कुमार, छगन राम, भोला राम, जितेंद्र टांडिया, मोतिम बाई, भानु मति, खोरबहरा राम आदि सैकड़ो व्यक्तियों की जांच की गयी | जांच के दौरान सोशल डिस्टनसिंग का पालन व जगह को सेनेटाइज कर सेनेटाइजर का उपयोग किया गया | ग्रामीणों को कोरोना से सतर्क रहने की  सलाह दी गई | इस अवसर पर ललित नगारची, मनोज नगारची, हरिशंकर नगारची, पोखराज निर्मलकर, यशवंत ढीमर, कोमल मौजूद थे|

Exit mobile version