Home news आकंठ गुटबाजी से त्रस्त कांग्रेस नेतृत्व अब खुद को सांत्वना देने में...

आकंठ गुटबाजी से त्रस्त कांग्रेस नेतृत्व अब खुद को सांत्वना देने में जुटा : चेतन हिन्दुजा

आकंठ गुटबाजी से त्रस्त कांग्रेस नेतृत्व अब खुद को सांत्वना देने में जुटा : चेतन हिन्दुजा

धमतरी| भाजपा जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिन्दुजा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के उस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा भाजपा के संपर्क में रहने की बातें करना वास्तविकता से मुंह मोड़ने जैसा है।
उन्होंने कहा कि आकंठ गुटबाजी और आपसी खींचतान से त्रस्त कांग्रेस नेतृत्व अब अपने ही राजनीतिक संकट को छिपाने के लिए भाजपा के नाम का सहारा लेकर स्वयं को सांत्वना देने में लगा है। भाजपा को लेकर बयान देने के बजाय कांग्रेस नेतृत्व को पहले अपने घर की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए।
का
हिंदुजा ने आगे कहा कि भाजपा एक अनुशासित और विचारधारा आधारित संगठन है। कांग्रेस में यदि असंतोष, गुटबाजी और नेतृत्व को लेकर सवाल उठ रहे हैं, तो उसका ठीकरा भाजपा पर फोड़ना उचित नहीं है। दल बदल ज्यादातर बार मानसिक रूप से कुंठा का परिणाम होते हैं वे लोग किसी लोकतंत्र में बदलाव के कर्णधार कभी नहीं हो सकते कांग्रेसी अपने संगठन के भीतर उठ रही आवाजों को नहीं संभाल पा रहे हैं, वे भाजपा के संपर्क की काल्पनिक कहानियां गढ़कर अपनी राजनीतिक असफलता को ढंकने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और समय आने पर अपने जनादेश के माध्यम से इसका जवाब भी देती है। कांग्रेस को भाजपा की चिंता छोड़कर पहले अपने संगठन को संभालना चाहिए।
चालीहा महोत्सव के अंतर्गत सातवें वर्ष आयोजित हुई सिंधी भाषा ज्ञान परीक्षा, करीब 80 महिलाओं ने लिया हिस्सा
Exit mobile version